search

Bihar Weather Update: बिहार में तेज हवा बढ़ाएगी परेशानी, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दी ये भविष्यवाणी

cy520520 2025-11-8 12:36:57 views 1214
  

बिहार में आज का मौसम  



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिसंख्य भागों में मध्यम से तेज गति 40 किमी प्रतिघंटा की गति से पछुआ हवा चलने के आसार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा,जबकि 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ धुंध छाई रही। उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा।

राजधानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पूर्णिया और फारबिसगंज में 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • प्रदेश में तेज हवा के साथ मौसम रहेगा शुष्क
  • 29.5 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान दर्ज
  • 32.2 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया व फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान
  • पटना सहित 18 जिलों के तापमान में आई गिरावट
  • सुबह-शाम धुंध के साथ हल्की ठंड का रहेगा प्रभाव

प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   पटना
   29.5
   20.8
   
   
   गया
   28.8
   17.6
   
   
   भागलपुर
   30.1
   19.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   30.0
   20.6
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737