search

आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनों के रूट में किया बदलाव

Chikheang 2025-10-8 19:06:35 views 1271
  प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।





जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ रेल मंडल के अमौसी यार्ड की मरम्मत का कार्य चालू हो गया है। बुधवार को आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस रद रहेगी। डाउन लाइन की ट्रेनों का भी संचालन नहीं होगा। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को रुक-रुक कर चलाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डाउन की भी दोनों ट्रेनें रहेंगी रद, कई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ इंटरसिटी सहित आठ ट्रेनों को रद किया गया है। अधिकांश ट्रेनें मेरठ, कानपुर की हैं। लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधा घंटा से एक घंटे की देरी से चलेंगी। लखनऊ और उन्नाव के मध्य आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।


नौ से चलेगी बरहनी-बांद्रा विशेष ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बरहनी-बांद्रा टर्मिनस के मध्य नौ अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को विशेष ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह संचालन 29 नवंबर तक होगा। वहीं बांद्रा-बरहनी एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को होगा। यह ट्रेनें ईदगाह रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी और दो-दो मिनट रुकेंगी। 20 कोच की ट्रेन में नौ स्लीपर कोच होंगे।
15 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छ रेल पटरी अभियान

एक से 15 अक्टूबर तक रेल मंडल आगरा में स्वच्छ पटरी अभियान चलेगा। मंगलवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी स्टेशनों में पटरियों की सफाई की गई। कोच और स्टेशनों में यात्रियों को पटरी के आसपास खाने का सामान न फेंकने का अनुरोध किया गया। वहीं रेलवे फाटक नंबर 496 पर विशेष कार्यक्रम हुआ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953