search

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट; कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

cy520520 2025-10-8 19:06:36 views 1266
  पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट (File Photo)





डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली में निधन हो गया। 27 सितंबर को हिमाचल में उनका एक्सीडेंट हुआ था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

35 वर्षीय लोकप्रिय गायक राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी आवारा मवेशियों के कारण उनकी मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया और बद्दी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया।



इस दुर्घटना में जवंदा को गंभीर चोटें आईं। मोहाली ले जाने से पहले, जवंदा को सोलन के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें रविवार तड़के बेहद गंभीर हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल लाया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737