search

यूरिया के लिए लगी किसानों की भीड़, बांटने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस; खाद मिलने की सूचना पर उमड़े लोग

LHC0088 2026-1-19 18:56:38 views 1191
  



संवादसूत्र, जागरण। डीह (रायबरेली)। साधन सहकारी समिति डीह में सोमवार को यूरिया खाद मिलने की सूचना पर काफी संख्या में किसान पहुंच गए। पहले पाने के लिए हर कोई परेशान रहा। किसानों में शंका बनी रही कि कहीं वह वंचित न रह जाएं। स्थिति बेकाबू हुई और वितरण प्रभावित होने लगा तो सचिव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों के आने के बाद वितरण शुरू कराया गया।

किसानों को इस समय यूरिया की बहुत जरूरत है। गेहूं हो या अन्य फसलों में सिंचाई के बाद किसान यूरिया का छिड़काव करते हैं। डीह साधन सहकारी समिति में एक सप्ताह पहले यूरिया आई थी। उसके बाद अब दोबारा खाद आई तो काफी संख्या में किसान पहुंच गए। बिना कतार लगाए किसानों ने सचिव को घेर लिया और पहले पाने ही होड़ मच गई। इससे सचिव खाद का वितरण नहीं कर पा रहे थे।

सचिव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों की कतार लगवाकर खाद का वितरण कराया। इस दौरान कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी है। समिति पर यूरिया लेने आए किसान गेंदालाल, सगीर, देशराज, बबलू, रामसजीवन सुबह से कागज जमा किए हैं, अब शाम के चार बज गए हैं, अभी तक खाद नही मिल पाई है। किसानों ने बताया कि खुले बाजार में भी यूरिया नहीं मिल पा रही है।

यदि समय पर यूरिया न मिली तो फसल की पैदावार कम हो जाएगी। समिति के सचिव वीर बहादुर सिंह ने बताया कि 500 बोरी यूरिया आई थी, जिसमें से अब तक 115 से अधिक किसानों को यूरिया वितरित की जा चुकी है। शेष किसानों को यूरिया वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी समिति पर यूरिया आने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166803