search

चंदौली में पत्नी ने एक दिन बाद सोनभद्र में अपनी ससुराल जाने को कहा तो पति ने दे दी जान

Chikheang 2025-10-3 20:36:25 views 1253
  सोनभद्र में अपनी ससुराल जाने को कहा तो पति ने दे दी जान।





जागरण संवाददाता, चंदौली। पत्नी ने एक दिन बाद ससुराल जाने को कहीं तो पति ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के मझराती गांव की है। सोनभद्र के चिरुई गांव निवासी बद्रीनारायण अपनी पत्नी रोशनी को घर ले जाने के लिए आया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बद्रीनारायण के बड़े भाई भगवानदास का विवाह एक अक्टूबर 2025 को मझराती निवासी रोशनी से हुआ था। भगवानदास का निधन हो के बाद अपने देवर बद्रीनारायण के साथ पत्नी बनकर रहती थी। रोशनी को बद्रीनारायण एक सप्ताह पहले मायके छोड़ने आया था। इसके बाद पुनः मझराती आया और रोशनी को अपने घर चलने के लिए कहा। लेकिन रोशनी जाने से इनकार करते हुए दूसरे दिन चलने की बात कही।



जिस पर नाराज बद्रीनारायण ने गांव के एक पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कहा कि रोशनी जाने से इनकार करते हुए दूसरे दिन चलने की बात कही। जिस पर नाराज बद्रीनारायण ने गांव के एक पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953