search

मूसलाधार बारिश ने डुबोया दुर्गा पूजा का उत्साह, बालेश्वर, भद्रक और मयूरभंज में जलजमाव

deltin33 2025-10-3 20:36:24 views 1129
  मूसलाधार बारिश ने डुबोया दुर्गा पूजा का उत्साह





जागरण संवाददाता बालेश्वर। विगत तीन दिनों से निम्न दबाव के चलते बालेश्वर समेत उत्तर ओडिशा के भद्रक और मयूरभंज जिले में लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। एक और जहां नालो सड़कों में भारी जलजमाव और जल बहाव देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर दुर्गा पूजा पर भी इसका भारी असर दिखा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देवी दुर्गा के आगमन यानी की नवरात्र के प्रथम दिन या फिर महालया के दिन से ही बालेश्वर के विभिन्न पूजा पंडालो में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलता था। इसके साथ ही मुख्यतः अष्टमी नवमी और दशहरा इन तीन दिनों में लाखों की तादाद में लोग विभिन्न पूजा पंडाल में देवी दुर्गा का दर्शन करने आते हैं।


दुर्गा पूजा पर बारिश का असर

लेकिन विगत तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते इसका सीधा असर पूजा पंडाल पर भी पड़ा है जिसके चलते बहुत कम तादाद में लोग सड़कों पर दिखे और या फिर मोटरसाइकिल के जरिए या फिर वाहनों के जरिए घूम-घूम कर देवी दुर्गा का दर्शन करते लोग देखे गए थे।

  



मौसम विभाग की माने तो आज यानी कि शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी। आज देवी दुर्गा का विदाई उत्सव है। इसके लिए भी तैयारियां जोरों से किया गया है पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी किया गया है।
चांदीपुर में 25.2 बारिश रिकॉर्ड

शहर के दो स्थान एक बालीघाट दूसरा नुनियाजोड़ी में देवी दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है | समाचार लिखे जाने तक रुक-रुक कर मूसलधार बारिश जारी था। मौसम विभाग की माने तो अब तक बालेश्वर के चांदीपुर में 25.2 मिलीमीटर, बारिपदा में 31.2 मिलीमीटर , एन एच 5 में 112.2 , बालेश्वर में 92.0, राजघाट में 56.4, जामशोला घाट में 13.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है।



  

पूरे वर्ष लोगों को देवी दुर्गा के आगमन का इंतजार रहता है तथा लोगों का बस यही कहना है कि यदि हम जिंदा रहे तो फिर अगली बार देवी दुर्गा का दर्शन करने का हमें सौभाग्य मिलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521