search

गाजीपुर में 23 लाख का बकाया टैक्स वसूलने के लिए घर-घर जाएंगे कर्मचारी, दायरे में जिले के कई लोग

Chikheang 2026-1-19 15:56:42 views 1118
  

23 लाख का बकाया टैक्स वसूलने के लिए घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी।



जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगर पंचायत दिलदारनगर में जल मूल्य व हाउस टैक्स का बकाया नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्ती होगी। नगर में जल मूल्य व हाउस टैक्स का कुल 23 लाख रुपया बकाया है। नपं बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों की टीम को लगा रही है।

नपं दिलदारनगर में पानी के 680 कनेक्शन धारी है जिन पर 7.95 लाख रुपया बकाया है।वही हाउस टैक्स में 1950 लोगों पर 15 लाख रुपया बकाया है। नगर पंचायत बकाया वसूलने के लिए कर्मचारियों की टीम लगा दी है।

कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बकाया वसूलने के लिए घर घर दस्तक देंगे और बकाया को वसूलेंगे, ताकि निकाय क्षेत्र में विकास कार्यो को रफ्तार मिल सके।

नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने बताया कि जल मूल्य व हाउस टैक्स का जो बकाया है, उसे सख्ती से वसूलने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। बकाया राशि मिलने से नगर का विकास भी होगा।

शासन की भी मंशा है कि नगर निकाय आय का नया स्रोत पैदा करें एवं बकाया शुल्कों की भी समय से वसूली करें। बकाया जमा होने से ही नगर पंचायत आत्मनिर्भर बन सकेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168853