search

रूस को अवैध रूप से विमान कल-पुर्जे निर्यात करने की रची साजिश, भारतवंशी को जेल

Chikheang 2026-1-17 20:27:00 views 448
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में 58 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को ओरेगन से रूस में प्रतिबंधित विमानन उपकरणों के अवैध निर्यात की साजिश रचने के आरोप में ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में सुनाए गए फैसले में, ओरेगन जिले के अमेरिकी अटार्नी स्काट ब्रैडफोर्ड ने कहा कि संजय कौशिक के कृत्य जानबूझकर और लाभ के लालच में किए गए थे।
दिल्ली के कौशिक ने रची साजिश

सितंबर 2023 की शुरुआत में दिल्ली के कौशिक ने रूसी संस्थाओं के लिए अमेरिका से एयरोस्पेस सामान और प्रौद्योगिकी को गैरकानूनी रूप से प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रची। कौशिक और उसके सह-साजिशकर्ताओं ने ओरेगन स्थित एक आपूर्तिकर्ता से एटीट्यूड एंड हेडिंग रेफरेंस सिस्टम (एएचआरएस) खरीदा, जो विमानों के लिए नेविगेशन और उड़ान नियंत्रण डाटा प्रदान करने वाला उपकरण है।
कौशिक ने क्या दावा किया?

एएचआरएस जैसे घटकों को रूस सहित कुछ देशों में निर्यात करने के लिए वाणिज्य विभाग से लाइसेंस की आवश्यकता होती है। लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कौशिक और अन्य ने झूठा दावा किया कि कौशिक की भारतीय कंपनी अंतिम खरीदार थी और इस घटक का उपयोग नागरिक हेलीकाप्टर में किया जाएगा।

कौशिक और उसके साथियों ने एएचआरएस हासिल कर लिया था, जिसे निर्यात से पहले ही जब्त कर लिया गया। कौशिक को अक्टूबर 2024 में मियामी में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है।

यह भी पढ़ें: रूस से हाथ मिलाने वाले अमेरिका के जासूस की जेल में मौत, आखिर क्यों दिया था अपने ही देश को धोखा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736