search

विदिशा में गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

deltin33 2026-1-17 15:26:39 views 1198
  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विदिशा में 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। राजधानी भोपाल से सटे विदिशा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।

  
कार्यक्रम से पूर्व निकाला रोड शो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। इसके बाद शहर में भव्य रोड शो निकाला गया, जो बड़ा बाजार से शुरू होकर पुरानी कृषि उपज मंडी तक पहुंचा। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित रहे और जनप्रतिनिधियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

  

यह भी पढ़ें- MP में कांग्रेस MLA का विवादित बयान, कहा- \“खूबसूरत लड़की दिखे तो हो सकता है रेप\“, दुष्कर्म को धर्मग्रंथ से जोड़ा
विकास परियोजनाओं की सौगात

पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर कुल 181 किलोमीटर लंबाई वाली 8 अहम सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनके निर्माण में 4400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

  

इस मौके पर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से विदिशा सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614