search

Year Ender 2024 : हरियाणा में 5 विवादित बयानों ने बटोरी सुर्खियां, किसी ने बदमाश तो किसी ने पाखंडी कहकर साधा निशाना

Chikheang 2025-12-20 22:37:30 views 954
  

Year Ender 2024 : किसी ने बदमाश तो किसी ने पाखंडी कहकर साधा निशाना।  



डिजिटल डेस्क, पंचकूला। साल 2025 अब अंतिम पड़ाव पर है। 11 दिनों बाद नए साल का शुभारंभ होगा। अब लोग नए साल 2026 में प्रवेश की ओर अग्रसर हैं। साल 2025 की खट्टी-मीठी यादों को लोग सहेज कर रखेंगे। इस दौरान हरियाणा में कई बदलाव और उठापटक भी देखने को मिले। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, हरियाणा में कई विवादित बयान भी सामने आए, जिनपर खूब सियासत हुई। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप व प्रत्यारोप करते दिखे। ये बयान राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर केंद्रित रहे। ये बयान सोशल मीडिया और विधानसभा में भी खूब चर्चा में रहे। वो कौन से विवादित बयान हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी और उनपर जमकर सियासत हुई। आइए जानते हैं ...
हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह का बयान

हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का एक बयान कार्फ सुर्खियों में रहा। उन्होंने थार और बुलेट चालकों के खिलाफ जो बयान दिया था, उसपर खूब सियासत हुई। उन्होंने कहा कि जिनके पास थार या बुलेट है, वो बदमाश है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब विरोध हुआ। कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला करार दिया था।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर क्या बोले थे अनिल विज

परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई भी 4 किताबें पढ़कर कथावाचक बन जाता है, लेकिन संत बनना अलग है। इस बयान को धार्मिक भावनाओं से जोड़ा गया और इसका विरोध भी किया गया।
हरियाणवी रैपर ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ की विवादित टिप्पणी

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ विवादित बयान दिया था।ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले हरियाणवी रैपर ने धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहकर टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद हरियाणवी संगीत और धार्मिक जगत में बहस छिड़ गई थी।
सीएम नायब सैनी का नेहरू-वंदे मातरम पर बयान

हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिन्ना और मुस्लिम लीग के दबाव में जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् को \“कटा हुआ\“ बनाने के जिम्मेदार थे, जिससे देश का बंटवारा हुआ। कांग्रेस ने इसे नेहरू का अपमान बताकर सदन में हंगामा किया।
रिटायर्ड IPS के आरोप पर जमकर हुआ विवाद

हरियाणा के रिटायर्ड IPS अधिकारी राम सिंह यादव ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर गंभीर आरोप लगाया, जो बड़ा विवाद बन गया। इस पर खूब राजनीति हुई।

राम सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि 2003 में चौटाला सरकार के दौरान 17 दिसंबर को जींद के तत्कालीन SP मंजीत सिंह अहलावत और DSP राम कौशिक ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

उन्हें चौटाला पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां थानेदार की कुर्सी पर बैठे अभय सिंह चौटाला ने खुद उन्हें 39 छित्तर (जूते) मारे। यह वीडियो वायरल हुआ और हरियाणा की राजनीति में खूब चर्चा हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953