search

कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, बताए महत्वपूर्ण संकेत

LHC0088 1 hour(s) ago views 80
  

Cold wave relief Bihar: दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान। फाइल फोटो  



संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। Bihar temperature rise: उत्तर बिहार के लोगों को जल्द ही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और दिन व रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि सुबह और रात के समय कुहासे का असर बना रह सकता है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह और देर रात हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत महसूस की जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति औसतन 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तापमान में बढ़ोतरी से जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
किसानों के लिए जारी की गई अहम सलाह

मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जरूरी सलाह भी दी है। बताया गया कि विलंब से बोई गई गेहूं की फसल, जो 30 से 35 दिन की हो चुकी है, उसमें सिंचाई के बाद यदि चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार अधिक दिखाई दें, तो 2,4-डी सोडियम लवण का प्रयोग 1 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से किया जा सकता है।

सब्जी उत्पादक किसानों को फसलों में समय-समय पर निकाई-गुड़ाई करने और आवश्यकता अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी गई है। वहीं पिछात फूलगोभी और बंदागोभी की फसल में डायमंड बैक मॉथ की नियमित निगरानी करने को कहा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस कीट का पिल्लू सलेटी भूरे रंग का होता है और इसके शरीर पर छोटे-छोटे बाल होते हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कुल मिलाकर उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। हालांकि सुबह-शाम सावधानी बरतने की जरूरत बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के साथ किसान यदि वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करें, तो उत्पादन पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149949

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com