deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी ने घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मु से अस्पताल में की मुलाकात

Chikheang 2025-10-8 05:07:00 views 580

  ममता बनर्जी ने घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मु से अस्पताल में की मुलाकात





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर बंगाल के नागराकाटा में भीड़ के हमले में घायल उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मु का हालचाल पूछने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी के नेवटिया अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहीं भर्ती विधायक शंकर घोष से नहीं मिलीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेने भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के लिए भाजपा ने तृणमूल समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। अस्पताल पहुंचकर ममता बनर्जी ने थोड़ी देर तक खगेन मुर्मु से बातचीत की। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष का हालचाल नहीं लेने पर भाजपा ने इसे अमानवीय करार दिया है।



ममता बनर्जी दार्जिलिंग के दूधिया में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गई थीं। सिलीगुड़ी लौटते समय वह नेवटिया अस्पताल पहुंच गईं और सांसद मुर्मु से मिलीं। अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता और मुर्मु के परिवारवाले मौजूद थे। ममता ने वार्ड में जाकर मुर्मु से बात की और उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा। बाद में अस्पताल से बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुर्मु ब्लड शुगर के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल ज्यादा है, इसलिए ठीक होने में समय लगेगा। हालांकि, उन्होंने हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।


ममता का मुर्मु से मिलना अच्छा है:सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु और बिप्लव देब भी मिले मुर्मु से बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद बिप्लव देब ने भी अस्पताल पहुंचकर मुर्मु और घोष का हालचाल लिया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता का मुर्मु से मिलना अच्छा है, लेकिन शंकर घोष से बिना मिले जाना उनका अमानवीय चेहरा दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के यहां आने का विरोध करना चाहते थे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा कि भाजपा की यह संस्कृति नहीं है।


खगेन के बेटे ने नहीं की ममता से बात

उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मु के बेटे ने राज्य की मुख्यमंत्री से बात नहीं की। मुख्यमंत्री जब अस्पताल में भर्ती मुर्मु से बात कर रही थीं, तब वहीं मौजूद मुर्मु के बेटे ने मुख्यमंत्री से बात नहीं की। पूछने पर बेटे ने गुस्से में कहा कि तृणमूल के लोग ही तो पिता पर हमला करते हैं, फिर उनसे बात क्यों करें? सांसद के बेटे ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि लोगों की मदद के लिए गया, तो प्राणघातक हमला हुआ। एफआइआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70910