search

मां की मौत का बदला लेने के लिए दी सुपारी, लुधियाना में बैंक मैनेजर पर फायरिंग

deltin33 2025-10-8 05:06:59 views 1242
  मां की मौत का बदला लेने के लिए बैंक मैनेजर पर करवाई फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)





संवाद सूत्र, लुधियाना। फिरोजगांधी मार्केट में एक निजी बैंक के मैनेजर विशाल बांसल पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से एक ने फायरिंग करने के लिए चार लोगों को सुपारी दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना 25 सितंबर की रात करीब आठ बजे हुई, जब मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बैंक मैनेजर पर गोली चलाई, जिससे विशाल के हाथ में चोट आई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि 2024 में बैंक मैनेजर की कार की टक्कर से आरोपित दीपक मेहरा की मां की मौत हो गई थी और उसकी बहन घायल हुई थी।



इस घटना का बदला लेने के लिए दीपक ने चार शूटर्स को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपित दीपक मेहरा और उनके बीच तय हुआ था कि कुछ पैसे एडवांस मिलेंगे और बाकी के पैसे फायरिंग के बाद। दीपक मेहरा ने उन्हें आधी रकम एडवांस में दे दी थी और बाकी की रकम नहीं दी क्योंकि फायरिंग में बैंक मैनेजर बच गया था। पुलिस ने दीपक मेहरा, ललित और संदीप को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521