search

विश्व कप 2019: गंभीर का टीम इंडिया को सुझाव, नंबर-4 पर इस खिलाड़ी को मिले जगह

deltin55 2026-1-9 06:27:04 views 490

        
        


        
                        
  
        
        
        
        
                           
               
                        
                     
        
        
        
        
नई दिल्ली : इंग्लैंड में होने वाला वनडे विश्व कप अब करीब है लेकिन भारतीय टीम में नंबर-4 को लेकर जो उलझने हैं, वह अभी भी कप्तान विराट कोहली के लिए चिंता का सबब हैं. कोहली ने इस क्रम को लेकर अभी तक जो प्रयोग किए हैं, वो विफल ही रहे हैं ऐसे में चिता में इजाफा लाजमी है. हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में सीरीज खेली थी जिसमें उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने अंबाती रायडू को नंबर-4 पर मौका दिया था, लेकिन वह पूरी तरह से फेल रहे थे. रायडू ने 13, 18 और दो रनों की पारियां खेली थीं.
         


विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन सोमवार को होना है. कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी सिर्फ नंबर-4 को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा है कि संजू सैमसन नंबर-4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं. संजू इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेल रहे हैं. अभी तक उन्होंने लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है और शतक भी जमाया है. उन्हें हालांकि अभी तक भारतीय टीम की जर्सी नहीं मिली है.


राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, बटलर ने खेली शानदार पारी

like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
141695