search

Lohri Festival 2026ः शक्ति मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, गीत-संगीत के साथ जला अलाव

Chikheang 2026-1-13 23:27:39 views 725
  

लोहड़ी पर्व पर धनबाद के शक्ति मंदिर परिसर में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। (फोटो- अमित सिन्हा)



जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में मंगलवार की शाम लोहड़ी की धूम रही। पंजाबी गीतों पर लोगों ने जमकर भांगड़ा व गिद्दा पर डांस किया। इसके साथ ही लोहड़ी के जयकारे लगाए। रात के करीब नौ बजे मंदिर समिति के अध्यक्ष एसपी सौंधी के द्वारा लोहड़ी प्रज्वलित की गई।

  

इसके बाद जो धमाल शुरू हुआ तो पूरा शक्ति मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भांगड़ा, गिद्दा और नृत्य संगीत के गवाह शहरवासी बने। वहीं, धनबाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ढोल बजाएं, वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। इसी के साथ नाच-गान और जश्न शुरू हाे गया।

  

लाेहड़ी का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पंजाबियों के साथ अन्य लोग शामिल हुए। शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी गीत व लोहड़ी की गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह। अंत में सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य, सेवादार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  
भांगड़ा व गिद्दा पर जमकर किया नृत्य

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में आयोजित लोहड़ी पर पंजाबी गीतों पर लोगों ने जमकर भांगड़ा व गिद्दा पर डांस किया। इसके साथ ही लोहड़ी के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने अपने घरों से लाई गईं तिल से बनी सामग्रियों और चूड़ा को अग्नि में अर्पण कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा की। पूरा माहौल ढोल की आवाज व लोहड़ी की गीतों पर रम गया था।
पंजाबी समुदाय के साथ अन्य लोगों ने मनाया उत्साह

मकर संक्रांति से पहले मनाए जाने वाले इस त्योहार में पंजाबी समुदाय के अलावा अन्य लोगों बढ़चढ़ कर भागेदारी निभाई। इस दौरान सभी ने परंपरागत तरीके और खुशी के गीतों के बीच लोहड़ी मनाई। आग में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़ और गन्ना चढ़ाते हुए लोहड़ी का गीता गाया। हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई। कई लोग अपने परिजनों के साथ जुटे और आग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हुए लोहड़ी मनाई।
सिर पर मटका लेकर ग्रुप नृत्य कर मचाया धमाल

लोहड़ी के उपलक्ष्य में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे देखकर अन्य लोगों भी ठंड के मौसम में झूमे को मजबूर हो गए। मंदिर परिसर के चारों ओर धूम धूम कर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा वहां उपस्थित अन्य महिलाओं को भी झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को चारों ओर आकृषक विद्युत सजा किया गया था। दूर बैठे लोगों के लिए मंदिर परिसर में एलइडी स्कीन लगाई गई थी।
ढोल की आवाज के साथ हेपी लोहड़ी कह कर शुभकामनाएं दी

मंदिर परिसर में आयोजित लोहड़ी के दौरान सभी लोगों में अलग ही उत्साह था, चेहरे पर चमक थी। ढोल ढाक की आवाज से चेहरे की चमक और बढ़ गई। वहीं, युवाओं ने इस लोहड़ी को और यादगार बनाने के लिए अपने -अपने मोबाइल में भी कैद किए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168508