search

मुख्यमंत्री मोहन माझी की सुरक्षा में सेंध, उत्कल विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप

LHC0088 2026-1-13 10:57:16 views 457
  

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के सुरक्षा व्यवस्था में चूक। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक चौंकाने वाली घटना में सोमवार को भुवनेश्वर स्थित उत्कल विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के सुरक्षा व्यवस्था में चूक देखने को मिली। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए युवक उनके पास पहुंच गया।

इससे मुख्यमंत्री के काफिले में हड़कंप मच गया। हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने से पहले ही पकड़कर पुलिस हिरासत में दे दिया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उत्कल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद वे कार्यक्रम स्थल दीक्षांत भवन की ओर पैदल ही लोगों को अभिवादन करते हुए जा रहे थे।

इसी दौरान एक युवक हाथ में कागज लिए सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मुख्यमंत्री की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि, सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए शहीद नगर थाना ले गयी, ताकि उसके उद्देश्य और मंशा का पता लगाया जा सके।इस बीच पुलिस ने युवक की पहचान विजय कुमार मलिक के रूप में की है।

वह उत्कल विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है और वर्ष 2024 में ओडिशा जनता पार्टी के टिकट पर भंडारीपोखरी विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374