search

Surya Gochar 2026: 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य का महा-प्रवेश, जानें अपनी राशि पर होने वाला प्रभाव

cy520520 2026-1-12 18:27:03 views 692
  

Surya Gochar 2026: इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 14 जनवरी 2026 को सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी दिन मकर संक्रांति और उत्तरायण की शुरुआत मानी जाती है, जिसे शुभ और प्रगति का समय कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता और सफलता का कारक माना गया है। 14 जनवरी 2026 को जब सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि \“मकर\“ में प्रवेश करेंगे, तो इस खगोलीय घटना को \“मकर संक्रांति\“ के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

विशेष रूप से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अपने लक्ष्यों को नई दिशा देने और पुरानी चुनौतियों को सुलझाने का है। आइए, ज्योतिष विशेषज्ञ दिव्या गौतम से जानते हैं कि सूर्य का यह महत्वपूर्ण गोचर आपकी राशि के लिए क्या बदलाव और उपाय लेकर आ रहा है।
धनु राशि

  

धनु राशि वालों के लिए सूर्यदेव नवम भाव के स्वामी होकर इस समय द्वितीय भाव (धन और मूल्य) से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में पैसों को लेकर अनुशासन जरूरी रहेगा। खर्च, बचत और फैसले अपने मूल्यों के हिसाब से करने होंगे।

सूर्यदेव की दृष्टि अष्टम भाव (अचानक बदलाव) पर भी रहेगी। इसलिए कुछ अचानक स्थितियां सामने आ सकती हैं, जो सोच बदलने का मौका देंगी।

धनु राशि के उपाय: खर्चों पर नियंत्रण रखें। रोज गायत्री मंत्र का जप करें।
मकर राशि

  

मकर राशि वालों के लिए सूर्यदेव अष्टम भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव (स्वयं और व्यक्तित्व) से गोचर कर रहे हैं। यह समय अंदरूनी बदलाव, जिम्मेदारी बढ़ने और खुद को बेहतर समझने का है। निजी और प्रोफेशनल जीवन में आपकी भूमिका ज्यादा साफ नजर आएगी।

सूर्यदेव की दृष्टि सप्तम भाव (रिश्ते और विवाह) पर रहेगी। ऐसे में रिश्तों में धैर्य और समझ जरूरी होगी।

मकर राशि के उपाय: रिश्तों में सब्र रखें। उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि

  

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव सप्तम भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव (विदेश, खर्च और आत्ममंथन) से गोचर कर रहे हैं। विदेश से जुड़े काम, आध्यात्मिक सोच या खुद के साथ समय बिताने की इच्छा बढ़ सकती है।

सूर्यदेव की दृष्टि षष्ठ भाव (समस्याएं और विरोध) पर रहेगी, जिससे पुराने विवाद सुलझाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि के उपाय: छुपी दुश्मनी से बचें। दान-पुण्य और सेवा के काम करें।
मीन राशि

  

मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव षष्ठ भाव के स्वामी होकर एकादश भाव (लाभ और मित्र) से गोचर कर रहे हैं। टीमवर्क और दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सोशल सर्कल से फायदा संभव है।

सूर्यदेव की दृष्टि पंचम भाव (रचनात्मकता और संतान) पर रहेगी। ऐसे में क्रिएटिव काम और बच्चों से जुड़े मामलों में संतुलन जरूरी रहेगा।

मीन राशि के उपाय: महत्वाकांक्षा के साथ करुणा बनाए रखें। नियमित ध्यान करें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक | Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163912