search

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर 150 लोगों को बांटे कंबल, केक काटा और खिलाई मिठाइयां

deltin33 2026-1-12 17:26:27 views 885
  

नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया।



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-52 स्थित नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने करीब 150 जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे। वहीं, एक-दूसरे के अलावा लाेगों को मिठाई खिला कर खुशी मनाई।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हमेशा गरीब, मजदूर, बेसहारा और जरूरतमंद समेत सभी धर्मों के लोगों के मुद्दें उठाती हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बेरोजगारी, महंगाई व अन्य मुद्दें सदन में उठाए हैं। उनके जन्मदिन पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा ने केक काटकर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।

सभी को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी की दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान दिनेश अवाना, पवन शर्मा, शहाबुद्दीन, चरण सिंह, यतेंद्र शर्मा, ललित अवाना, रामकुमार शर्मा, राहुल पांडेय, डा. सीमा, मधुराज, जावेद खान, गौरव अधाना, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला, हत्या का शक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477339