search

दम घुटने से नहीं हुई थी बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अब खुला बड़ा राज

Chikheang 2026-1-12 05:58:18 views 1106
  

बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का खुला राज। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक हफ्ते पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने किराए के घर में मृत पाई गई थी। अब जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि 18 साल के एक लड़के ने उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर उसने उसे मार डाला गया।

34 साल की शर्मिला डीके 3 जनवरी को मृत पाई गई थी। एक्सेंचर में काम करने वाली यह टेक कर्मचारी राममूर्ति नगर के सुब्रमण्य लेआउट में किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। शुरू में शक था कि आग लगने के बाद दम घुटने से उसकी मौत हुई है लेकिन अब पुलिस ने उसके मर्डर का खुलासा किया है।
कैसे हुआ मर्डर का खुलासा?

शव मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194(3)(iv) के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान साइंटिफिक तरीकों और टेक्निकल सबूतों का इस्तेमाल करके पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसका नाम करनाल कुरई है, जो पीड़ित के घर के बगल वाले घर में रहता था।

पूछताछ करने पर कुराई ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को रात करीब 9 बजे एक स्लाइडिंग खिड़की से महिला के घर में सेक्शुअल फेवर लेने के इरादे से घुसा था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती उसका मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। इस हाथापाई में पीड़िता को चोटें भी आईं और खून भी बहा।
घर से भागने से पहले लगा दी आग

पुलिस ने बताया कि सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपी ने पीड़ित के कपड़े और दूसरे सबूत वाली चीजें बेडरूम के गद्दे पर रखीं और मौके से भागने से पहले उनमें आग लगा दी। भागते समय उसने पीड़ित का मोबाइल फोन भी चुरा लिया।

इकबालिया बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 64(2), 66, और 238 (सबूतों को नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में हादसा, घर में आग लगने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दम घुटने से मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386