search

बरेली के लिए लखनऊ से आई सबसे बड़ी खुशखबरी, इन 3 नदियों पर अब नहीं रुकेंगे रास्ते; देखें पूरा प्लान!

Chikheang 2026-1-12 00:25:57 views 861
  

रामगंगा पुल



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले की तीन नदियों पर महत्वपूर्ण पुलों का जल्द निर्माण शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन की व्यय वित्त समिति ने पुलों को हरी झंडी दे दी है। अब जल्द ही शासन से पुलों के निर्माण के लिए धनराशि जारी होने की संभावना है। पुलों के निर्माण से हजारों लोगों की सहूलियत बढ़ेगी।

पिछले वर्ष जिले में बहने वाली तीन प्रमुख नदियों पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हुए विधायकों ने पुल निर्माण की जरूरत बताते हुए शासन को पत्र भेजा था। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के आधार पर सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलों का प्रारंभिक एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा।

मीरगंज क्षेत्र में बहने वाली भाखड़ा नदी पर गांव सिंधौली और नरखेड़ा मार्ग के बीच पुल की जरूरत बताई गई। सेतु निगम ने वहां का सर्वे कर 108 मीटर पुल का प्रस्ताव बनाया, जिसका एस्टीमेट 15 करोड़ रुपये निकाला गया है। इसी तरह नवाबगंज क्षेत्र में बहने वाली पनधेली नदी पर नकटपुर से गौरीखेड़ा मार्ग पर लोगों की सहूलियत के लिए पुल की जरूरत बताई गई।

सेतु निगम ने मौके पर सर्वे कर 80 मीटर लंबा पुल निर्माण को एस्टीमेट बनाया। पुल की लागत करीब साढ़े बारह करोड़ रुपये निकाली गई है। इसके साथ ही फरीदपुर में बहने वाली कैलाश नदी पर टिसुआ से हाफिजगंज मार्ग पर पुल निर्माण की जरूरत को देखते हुए सेतु निगम ने वहां 120 मीटर लंबे पुल का प्रस्ताव बनाया।

इसके लिए प्रारंभिक रूप से 17.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। तीनों पुलों के प्रस्ताव रविवार को लखनऊ में व्यय वित्त समिति के सामने रखे गए, जहां से पुलों के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द शासन से पुलों के निर्माण को बजट जारी हो सकता है।

  


जिले में तीन नदियों पर पुल निर्माण को प्रारंभिक प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए हैं। रविवार को प्रस्ताव व्यय वित्त समिति में रखे गए हैं। जल्द शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद है।

- धन प्रकाश, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम





यह भी पढ़ें- बरेली में \“मिनी उत्तराखंड\“: जानिए कैसे 35 साल पहले एक छोटे से विचार ने बदली शहर की फिजा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237