शुक्रवार को रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्राइडे का दिन मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहता है। इस शुक्रवार को बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक लेटेस्ट रिलीज की सुनामी आने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 27 फरवरी शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है।
तेरे नाम (Tera Naam)
साल 2003 में हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदलने वाली फिल्म तेरे नाम री-रिलीज को लेकर चर्चा में है। सुपरस्टार सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर इस मूवी को इस फ्राइडे को सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज किया जाएगा।
द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2)
मौजूदा समय में फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है। अब ये मूवी बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। 27 फरवरी इस शुक्रवार को निर्माता विपुल शाह की इस मूवी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। कोर्ट में इस मूवी को बैन करने के लिए याचिका डाली गई है, जिसकी वजह से द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर तलवार लटकी हुई है।
आजी (Aaji)
तमिल एक्शन ड्रामा आजी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस शुक्रवार को 27 फरवरी को आजी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता आर. सरथकुमार लीड रोल में नजर आएंगे।
आईसीयू (ICU)
बीते साल मलयालम सिनेमा ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस साल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक मोस्ट अवेटेड मूवी आईसीयू को इसी फ्राइडे 27 फरवरी को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया जाना है।
यादव जी की लव स्टोरी (Yadav Ji Ki Love Story)
द केरल स्टोरी 2 की तरह फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर कंट्रोवर्सी छिड़ी हुई है। मामला कोर्ट में भी पहुंचा है। तय समय के आधार पर इस फिल्म को 27 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज जाना है, लेकिन यादव समाज के भारी विरोध की चिंगारी के चलते इसकी रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
एक्यूज्ड (Accused)
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म एक्यूज्ड को भी इसी फ्राइडे को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस मूवी में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा जैसी अदाकाराएं मुख्य भूमिका में मौजूद हैं।
थाडयम (Thadayam)
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज थाडयम की ओटीटी रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को 27 फरवरी शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: होली से पहले मनोरंजन का हल्ला, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज