search

बोकारो में तनिष्क शोरूम में डकैती का प्रयास विफल, अलार्म बजते ही भागे अपराधी

LHC0088 2026-1-11 17:26:56 views 853
  

बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित तनिष्क का शोरूम।



जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में डकैती का प्रयास किया गया। सेक्टर-4 स्थित तनिष्क शोरूम में दोपहर बाद हथियार से लैस अपराधी अचानक घुस गए।

बताया जा रहा है कि जैसे ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, शोरूम में लगा सुरक्षा अलार्म बज उठा। अलार्म की आवाज सुनते ही अपराधी घबरा गए और बिना कुछ लूटे मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद शोरूम कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166026