search

मुजफ्फरपुर क्लब से निकली भव्य श्री श्याम निशान शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा से किया स्वागत

Chikheang 1 hour(s) ago views 407
  

Shyam Baba Procession: यात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। फोटो: जागरण  



गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर।Muzaffarpur Religious Event: श्री श्याम बाबा को निशान अर्पित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर क्लब से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकली इस यात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शोभा यात्रा की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु जय श्री श्याम के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय नारों से वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा।

  

यात्रा जिन-जिन मार्गों से गुजरी, वहां स्थानीय लोगों और भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा और समर्पण की भावना और प्रबल हुई।

मीडिया प्रभारी नवीन चाकन ने बताया कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ श्री श्याम बाबा को निशान अर्पित करने के संकल्प के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश देता है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168195