search

School Closed: दिल्ली हरियाणा व नोएडा में 15 जनवरी तक ठंड के चलते बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें पूरी डिटेल

deltin33 2026-1-11 14:56:46 views 675
  

School Closed



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में अभी भी ठंड के कहर देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई राज्यों व कई जनपदों के जिला प्रशासन ने विंटर वेकेशन को एक्सटेंड करने का निर्णय लिया है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा व ग्रेटर) के जिला प्रशासन की ओर से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ये छुट्टियां 10 जनवरी थीं जिसे ठंड में सुधार न होने के चलते बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली व हरियाणा में भी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

यूपी के अलावा दिल्ली व हरियाणा में कड़ाके की ठंड व कोहरा देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इन राज्यों में भी 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा।

  
पंजाब में 13 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां

पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर की ओर से X पर ट्वीट करके छुट्टियों को बढ़ाने का एलान किया गया है। ट्वीट के मुताबिक “पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से सामान्य रूप से खुलेंगे।“

सभी छात्रों व अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि वे स्कूल से लगातार संपर्क में रहें और समय समय पर छुट्टियों को लेकर अपडेट लेते रहें। सर्दी के अनुसार छुट्टियों को एक्सटेंड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- टीचर बनने के लिए बहुत से कोर्सेज हैं उपलब्ध, 12th या ग्रेजुएशन के बाद सीधे ले सकते हैं प्रवेश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833