search

Weather News : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड तो पहाड़ों पर बर्फबारी...IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

deltin33 2026-1-17 15:01:20 views 1262
उत्तर भारत में ठंड इस वक्त पीक पर है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में कड़ाके की सर्दी हो रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।



दिल्ली समेत इन राज्यों में येलो अलर्ट



दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर की आशंका के चलते येलो अलर्ट लागू किया गया है। विभाग के अनुसार, शहर के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जबकि सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/leader-of-opposition-in-lok-sabha-rahul-gandhi-will-go-on-a-1-day-visit-to-indore-while-on-his-visit-he-will-meet-water-pollution-tragedy-victims-in-bhagirathpura-watch-video-to-know-more-videoshow-2342458.html]Rahul Gandhi के Indore दौरे से क्यों भड़क गए मेयर? धागे कई सवाल
अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:29 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/time-for-bjp-sarkar-in-west-bengal-pm-modi-blew-electoral-bugle-in-malda-article-2342482.html]\“अब बंगाल में BJP सरकार का समय आ गया है\“, मालदा में पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद
अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:29 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/vande-bharat-sleeper-train-pm-modi-flags-off-the-india-first-train-says-bengal-progress-has-gained-further-momentum-article-2342444.html]Vande Bharat: पीएम मोदी ने देश की पहली \“वंदे भारत\“ स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- \“बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ\“
अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:11 PM

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम



उत्तराखंड में 18 जनवरी तक सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद 21 जनवरी तक कुछ जगहों पर घना कोहरा बना रह सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 जनवरी को हालात ज्यादा गंभीर रहेंगे और इसके बाद 22 जनवरी तक कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल अलर्ट जारी है, जहां पश्चिमी यूपी में 19 जनवरी तक और पूर्वी यूपी में 20 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है, जबकि 21 जनवरी से हालात कुछ हद तक सुधर सकते हैं। इसके अलावा बिहार में 20 जनवरी तक, असम और मेघालय में 18 जनवरी तक और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 19 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।



देश के पहाड़ी राज्यों का ऐसा हाल



IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 22 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो पंजाब में 18, 19 और 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 19 और 22 जनवरी को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।



इन राज्यों में होगी बारिश



अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक के आसपास के इलाकों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश थमने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। यानी इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 18 जनवरी तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।



इसके अलावा 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 18 जनवरी तक शीत लहर का असर बना रह सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637