search

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले पार्षद की भाभी को पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट, भाजपा का AAP पर दबाव की राजनीति का आरोप

Chikheang 2026-1-11 11:27:10 views 1197
  

बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को पंजाब पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मेयर चुनाव से ठीक पहले  पंजाब पुलिस के एक्शन से चंडीगए़ में माहौल बेहद गरमा गया है। वार्ड नंबर-4 की बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को मोहाली की सुहाना थाना पुलिस ने चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित उनके घर से रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।  

भाजपा ने इस कार्रवाई को सरेआम गुंडागर्दी और राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद सुमन देवी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। उनके परिवार का आरोप है कि पुलिस बिना कोई जानकारी दिए अचानक घर में घुसी और महिला को हिरासत में ले गई।  

परिजनों ने कहा कि गिरफ्तारी का कारण तक नहीं बताया गया। दूसरी ओर, मोहाली पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आई 5.5 किलो हेरोइन बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

  
मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 4500 से ज्यादा गांव हुए नशामुक्त, मान सरकार की रणनीति ने तोड़ी तस्करों की कमर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन घेरा

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, कई पार्षद और दर्जनों कार्यकर्ता मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंच गए और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधानसभा और नगर निगम चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं को डराने की यह कोशिश है।
29 जनवरी को होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनाव 29 जनवरी को होने हैं। इसी दिन मौजूदा मेयर का कार्यकाल समाप्त होगा और उसी दिन परिणाम भी आएंगे। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
भाजपा के पास 18 पार्षद

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद और एक सांसद वोट देते हैं। भाजपा के पास इस समय 18 पार्षद हैं। हाल में सुमन देवी और पूनम के भाजपा में आने से पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। यदि कांग्रेस और AAP एक साथ रहते तो उनके भी कुल 18 वोट बनते, पर गठबंधन टूटने से अब भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।  

वोटिंग इस बार सीक्रेट बैलेट की बजाय हाथ उठाकर होगी, जिससे क्रॉस-वोटिंग की संभावना नहीं रहती और भाजपा के एकजुट होने से तीनों पदों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।  

यह भी पढ़ें- पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति का आधार बने \“आम आदमी क्लीनिक\“, 4.20 करोड़ मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167893