search

होली 2026: दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए 500 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, घर जाना होगा आसान

cy520520 Yesterday 22:27 views 562
  

दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए 500 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली के त्योहार (4 मार्च 2026) के दौरान घर लौटने वाले लाखों यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए उत्तरी रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन) और आनंद विहार टर्मिनल से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के प्रमुख गंतव्यों के लिए लगभग 500 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें (ट्रिप्स) चलाई जा रही हैं। ये सेवाएं 20 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और मार्च के अंत तक जारी रहेंगी।

उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों की योजना बुकिंग पैटर्न और अनुमानित यात्री मांग के विश्लेषण के आधार पर बनाई गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य नियमित ट्रेनों में लगी लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करना और यात्रियों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों और छात्रों की सुविधा के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
प्रमुख गंतव्य और ट्रेनों की जानकारी

नई दिल्ली स्टेशन से: बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, खुर्दा रोड, श्री माता वैष्णो देवी कटरा आदि। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

  • वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें: 22 फरवरी से 6 मार्च तक।
  • नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल: 25 फरवरी से 3 मार्च तक।


आनंद विहार टर्मिनल से: दानापुर, मुजफ्फरपुर, जयनगर, सीतामढ़ी, खुर्दा रोड, गोरखपुर, लौकहा बाजार आदि। पूर्वी और मध्य भारत को जोड़ने वाली सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें यहीं से चलेंगी।

  • आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल: दो दर्जन से अधिक चक्कर (ट्रिप्स)।
  • दानापुर और मुजफ्फरपुर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें।


पुरानी दिल्ली से: पूर्वांचल और बिहार जाने वाले मार्गों पर मजबूत कनेक्टिविटी के कारण बड़ी संख्या में यात्री यहां से प्रस्थान करेंगे।

अतिरिक्त रूप से हरिद्वार, कटिहार और रांची जैसे गंतव्यों के लिए ट्रेनें राजधानी से शुरू होंगी या गुजरेंगी। हजरत निजामुद्दीन से पुणे के बीच भी 28 फरवरी से 6 मार्च तक स्पेशल सेवाएं उपलब्ध हैं।
भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। आनंद विहार और गाजियाबाद स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत चैनलों (IRCTC ऐप/वेबसाइट, PRS काउंटर) से ही टिकट बुक करें और बिना टिकट यात्रा न करें।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392