search

NZ vs SL: न्‍यूजीलैंड की जीत ने बढ़ाई पाकिस्‍तान की मुश्किलें, T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्‍त

LHC0088 Yesterday 22:27 views 822
  

न्‍यूजीलैंड ने जीता मैच।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिचेल सेंटनर की कप्‍तानी पारी के बाद रचिन रवींद्र के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने सुपर-8 के अहम मैच में श्रीलंका को 61 रन से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। दूसरी ओर कीवी टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी।

सुपर-8 में न्‍यूजीलैंड ने 2 मैच खेले हैं और उनके 3 अंक हैं। इससे पहले न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच हुआ मैच बारिश के कारण रद हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। अब शुक्रवार को मिचेल सेंटनर की कप्‍तानी वाली टीम इंग्‍लैंड से टकराएगी।

न्‍यूजीलैंड की बल्‍लेबाज‍ी की बात करें तो उनकी शुरुआत खराब रही। 84 रन पर कीवी टीम को 6 झटके लग चुके थे। इसके बाद कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने संभलकर बल्‍लेबाजी की और अंत में कुछ बड़े शॉट भी लगाए। उन्‍होंने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 4 छक्‍के लगाए। कोल मैककॉन्ची ने भी उनका साथ दिया और 31 रन की नाबाद पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। फिन एलन (23) और ग्‍लेन फिलिप्‍स (18) ने दहाई का आंकड़ा छुआ। दुष्मंथा चमीरा और महेश तीक्षाना के खाते में 3-3 विकेट आए।

169 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम ने कीवी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को बोल्‍ड किया। इसके बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई और कोई भी बल्‍लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790