सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खुदागंज के बमियाना गांव की मोड़ के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक आशीष की मृत्यु हो गई, उनका साथी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशीष रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खुदागंज गए थे।
खुदागंज में रविवार सुबह बमियाना गांव को मोड़ के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में रेता भरकर खुदागंज लेकर गया था। गांव की मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे आशीष की दबकर मृत्यु हो गई। गांव के अन्नू घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे से कुछ दूर पहले सड़क पर है गड्ढा
जिस स्थान पर हादसा हुआ उससे कुछ दूर पहले सड़क पर गड्ढा है। माना जा रहा है कि गड्ढे में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने के बाद पलटी है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया की हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी की जा रही है। |
|