search

झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का जोश, बाबूलाल ने कहा - सोमनाथ मंदिर भारत की आत्मा

LHC0088 2026-1-11 09:26:52 views 923
  

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। देश के आध्यात्मिक स्वरूप के केंद्र बिंदु प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रही है। शनिवार को प्रदेश भाजपा नेताओं ने सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और कार्यकर्ताओं के साथ अपने नजदीक के शिवालय में जाकर भगवान शिव की आरती की और जलाभिषेक किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा विदेशी आक्रांताओं ने न केवल भारत की धन संपदा को लूटा बल्कि देश के मान बिंदुओं पर भी प्रहार किया। आक्रांता मोहम्मद गजनी ने सोमनाथ मंदिर से हीरे, जवाहरात, सोना चांदी सब लुटे और अद्वितीय शिवलिंग सोमनाथ पर भी चोट किया था।

उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर था, लेकिन भारत की सांस्कृतिक चेतना फिर से खड़ी हो गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची पहाड़ी पर पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक और पूजन आरती किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय जानना आवश्यक है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी ऐतिहासिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : संजय सेठ

रांची के पिस्का मोड़ स्थित शिव मंदिर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की पूजा, अर्चना एवं आरती किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के साक्षी बन रहे हैं। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पंडरा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक यादव सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित थे।  
भाजपा ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

विश्व के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा हैदरनगर मंडल की ओर से क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई।  

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की और भगवान शिव की विशेष आरती की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखा गया।  
शिव शक्ति धाम मंदिर सुदना में ओमकार मंत्र का हुआ जाप

स्वाभिमान सोमनाथ पर्व-2026 के तहत शनिवार को स्थानीय सूदना स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना करते हुए ओमकार मंत्र का जाप किया।

सांसद ने बताया कि सोमनाथ मंदिर की अखंडता को अडिग रखने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देशभर के अधिकांश शिवालयों में जन सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्त्र संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा की जाएगी। सांसद ने कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर इसे ध्वस्त कर दिया था।

वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 1000 वर्षों के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह मंदिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खड़ा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790