search

अश्लील तस्वीरों पर विवाद के बाद X ने मानी गलती, 3500 पोस्ट समेत 600 अकाउंट डिलीट

cy520520 2026-1-11 09:26:50 views 302
  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने 600 अकाउंट को डिलीट किए। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आदेश के बाद X ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने 600 अकाउंट को डिलीट कर दिया है। साथ ही X ने अपने प्लेटफॉर्म से 3500 से ज्यादा पोस्ट भी हटा दी हैं।

केंद्र सरकार ने X पर मौजूद अश्लील सामग्री पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद X ने यह कदम उठाया है। X ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वो इस प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रकाशित करने की अनुमति नहीं देगा और सरकारी नियमों का पालन करेगा।
केंद्र ने दी थी चेतावनी

केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने X के खिलाफ चेतावनी जारी की थी, जिसके एक हफ्ते बाद की ये कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय मंत्रालय ने ग्रोक पर एआइ के \“घोर दुरुपयोग\“ और महिलाओं को अशोभनीय रूप से बदनाम करने के लिए \“अपमानजनक या अश्लील\“ तरीके से उनकी तस्वीरें या वीडियो बनाने और साझा का आरोप लगाया।

मंत्रालय ने X को चेतावनी दी थी कि 72 घंटे की समय सीमा का पालन न करने पर कंपनी को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ग्रोक पर अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप

बता दें कि एलन मस्क के प्लेटफार्म एक्स के AI चैटबाट ग्रोक की ओर से महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने का आरोप है। इसे लेकर दुनिया भर की सरकारों ने चिंता जाहिर करते हुए ग्रोक की आलोचना की है। इस लिस्ट में भारत के अलावा फ्रांस, ब्राजील, मलेशिया और यूरोपियन यूनियन का नाम शामिल है।

गैर-लाभकारी समूह एआइ फोरेंसिक ने कहा कि उसने 25 दिसंबर से एक जनवरी के बीच ग्रोक द्वारा बनाई गई 20,000 तस्वीरों का विश्लेषण किया और पाया कि दो प्रतिशत में बिकनी या पारदर्शी कपड़ों में 18 या उससे कम उम्र के व्यक्ति को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें- Grok पर पेड यूजर्स ही कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल, नहीं दिखेगीं बिकिनी वाली तस्वीरें

यह भी पढ़ें- डीपफेक विवाद के बाद X का फैसला, अब केवल पेड यूजर्स बना सकेंगे Grok AI से फोटो: रिपोर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427