search

अब खत्म होगी दिल्ली में पेयजल की समस्या, हरियाणा की नहरों से पानी लाने की तैयारी

LHC0088 2026-1-10 22:56:36 views 998
  

हिमाचल प्रदेश से 113 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती जनसंख्या के लिए पेयजल उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्तमान में दिल्ली की लगभग 1250 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी की आवश्यकता है, जबकि उपलब्धता लगभग 1000 एमजीडी है। इस कारण राजधानी के कई क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

गर्मियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त पानी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश से 113 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा में भी इस संबंध में जानकारी दी है।
अतिरिक्त पानी हरियाणा से दिल्ली तक लाया जाएगा

यह अतिरिक्त पानी हरियाणा की नहरों के माध्यम से दिल्ली तक लाया जाना है। इसके लिए दिल्ली सरकार और हिमाचल प्रदेश के बीच वर्ष 2019 में समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक यह पानी उपलब्ध नहीं हो सका है। अतीत में पानी को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकारों के बीच विवाद रहा है, जिसके कारण हिमाचल से अतिरिक्त पानी का मामला भी नहीं सुलझ पाया।
दिल्ली ने अतिरिक्त पानी की मांग दोबारा रखी

नवंबर, 2025 में हुई ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक में दिल्ली ने अतिरिक्त पानी की मांग दोबारा रखी थी। जानकारी के अनुसार, सभी संबंधित राज्यों ने इस पर सहमति व्यक्त कर दी है और तकनीकी कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं। जल्द ही दिल्ली को अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस अतिरिक्त पानी से दक्षिण दिल्ली, बाहरी दिल्ली, द्वारका, रोहिणी, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की उन कॉलोनियों को विशेष लाभ होगा, जहां वर्षों से पानी की कमी और कम दबाव की समस्या बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 4.2 डिग्री तक गिरा; यलो अलर्ट के बीच IGI पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166026