search

ओडिशा, दिल्ली और बंगाल... झारखंड में उग्र हाथी को कंट्रोल करने में लगी 70 लोगों की टीम, ट्रेंक्युलाइज की हो रही कोशिश

Chikheang 2026-1-10 22:56:35 views 973
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। चाईबासा में गुस्सैल हाथी के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है। 65 से 70 प्रशिक्षित लोगों की टीम हाथी कि गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उनके साथ हाथी को ट्रेंक्युलाइज करने वाले 10 एक्सपर्ट भी थे।

हाथी पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित महावत की टीम भी लगी हुई है। संजीव कुमार ने शनिवार को प्रभावित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का भी जायजा लिया।

दस दिनों के अंदर सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग के कर्मचारी प्रभावित परिवार के घर पर जाएंगे और उनसे आवेदन लेंगे।

संजीव कुमार ने बताया कि हाथी को नियंत्रित करने में ओडिशा, दिल्ली और बंगाल से एक्सपर्ट की टीम आई हुई है। एक्सपर्ट के साथ वन एवं पर्यावरण विभाग की टीम हाथी और मानव संघर्ष को कम करने के तरीकों पर विचार कर रही है।

हाथी पर नियंत्रण करने के प्रयास में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पारितोष उपाध्याय, एसआर नटेश समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 9 दिन और 19 मौतें, झारखंड में \“सीरियल किलर\“ बना हाथी, निगल रहा जिंदगी

यह भी पढ़ें- 20 मौतों के बाद भी नहीं थमा ‘खूंखार’ हाथी का कहर, वंतारा की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168075