search

ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता दविंदर सिंह गरचा का निधन, भारतीय हॉकी और पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान

cy520520 2026-1-10 14:56:48 views 517
  

ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता दविंदर सिंह गरचा।



जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय हॉकी के दिग्गज, ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता दविंदर सिंह गरचा का शनिवार को जालंधर में निधन हो गया। 7 दिसंबर 1952 को जन्मे गरचा भारतीय हॉकी के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल से देश का नाम रोशन किया। उनके निधन की खबर से खेल जगत और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

गरचा 1980 के मास्को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य सदस्यों में शामिल थे। इस ऐतिहासिक ओलंपिक में उन्होंने 6 मैचों में कुल 8 गोल दागकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और अपने करियर में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 गोल किए, जो उस दौर के खिलाड़ियों में उन्हें खास पहचान दिलाते थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब कार हादसे में ऊना के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, चलेट गांव में पसरा मातम; भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे चारों

  
दविंदर सिंह गरचा की एक पुरानी तस्वीर।
IPS अधिकारी थे गरचा

खेल करियर के साथ-साथ दविंदर सिंह गरचा का प्रशासनिक जीवन भी उतना ही प्रभावशाली रहा। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में उल्लेखनीय योगदान दिया और अपनी ईमानदार छवि तथा सख्त कार्यशैली के लिए जाने गए। हॉकी से जुड़े रहने के लिए वे प्रसिद्ध मोहिंदर सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनकी अगुवाई में यह टूर्नामेंट युवाओं में हॉकी के प्रति उत्साह जगाने का बड़ा मंच बना।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में फंसी पंजाब की सरबजीत कौर, विशेष परमिट रुका, लाहौर के शेल्टर होम भेजी गई, कानूनी प्रक्रिया जारी
हॉकी खिलाड़ियों में शौक की लहर

गरचा के निधन पर सुरजीत हॉकी समिति, कई ओलंपियनों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समिति के सदस्यों ने उनके योगदान को भारतीय हॉकी के स्वर्णिम अध्याय का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी।

दविंदर सिंह गरचा के अंतिम संस्कार की तिथि और समय तय नहीं हुआ है। परिवार के अनुसार, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उनके निधन को भारतीय हॉकी और पुलिस सेवा, दोनों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में लग्जरी कार शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने गैंगस्टरों के नाम की पर्चियां फेंकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197