search

UP के इस ज‍िले में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, कड़ाके की ठंड में घना कोहरा, अब पड़ सकता है पाला

LHC0088 2026-1-10 05:57:01 views 464
  

प्रतीकात्‍मक फोटो  



जागरण संवाददाता, बिजनौर। शुक्रवार को बरसता घना कोहरा, सुन्न हवा जैसे जिले को ठंड में जमाने को आमादा रहे। सुन्न हवाओं के कारण जिले का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा।

लगभग दस बजे कोहरा छंटा और धूप खिली तो बादल छा गए। हाड़कंपाती ठंड का असर एक मिनट के लिए कम नहीं हुआ। बादल छाने की वजह से शनिवार को और कड़ाके की ठंड रहने व तापमान गिरने की आशंका बनी हुई है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण गुरुवार को बर्फीली हवा ने जिले को घेर रखा था। सवेरे धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवा ने एक मिनट के लिए राहत नहीं लेने दी। शुक्रवार को घनघोर कोहरा छाया रहा।

बरसते कोहरे से सड़क और मकानों के आंगन, छत भीगे रहे। सुबह से ही बर्फीली हवाओं ने फिर से डेरा डाल दिया। हवा की गति सामान्य थी लेकिन ठंडी हवा हाड़ तक चीरने को तैयार थी। घने कोहरे में 20-30 मीटर से आगे का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह दस बजे तक कोहरा छंट गया और धूप निकल आई।

इसके बाद लगा कि राहत मिलेगी लेकिन फिर हल्के बादल छा गए। सुन्न हवा के झोंके पूरा दिन एक मिनट के लिए नहीं रूके। धूप भी हल्की ही रही। सुन्न हवाओं और बादलों के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिली। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को आधे से भी कम रहा गया। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन में सबसे कम तापमान था। बादलों के कारण शनिवार को पाला पड़ने की आशंका है। साथ ही घना कोहरा छाने और सुन्न हवा चलने की आशंका बनी हुई है।
इस सप्ताह तापमान की स्थिति

तिथि, न्यूनतम, अधिकतम

  • 05 जनवरी, 3.5, 17.8
  • 06 जनवरी, 6.0, 13.8
  • 07 जनवरी, 5.2, 15.6
  • 08 जनवरी, 5.0, 16.4
  • 09 जनवरी, 2.4, 17.4


नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। घना कोहरा, सुन्न हवा का प्रकोप शनिवार को भी रहेगा। बरसात होने की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।

सतीश कुमार, प्रेक्षक- मौसम वेधशाला नगीना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165259