search

बियाडा ने 14 औद्योगिक इकाइयों को दी 10.5 एकड़ जमीन, बिहार में आएगा 108 करोड़ का निवेश

deltin33 1 hour(s) ago views 760
  



राज्य ब्यूरो, पटना। बियाडा प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की मंगलवार को हुई बैठक में 14 इकाइयों को 10.5 एकड़ जमीन आवंटित की गयी। पीसीसी की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई।आवंटित भूमि एवं प्लग-एंड-प्ले शेड के माध्यम से 108.66 करोड़ रुपए का निवेश अपेक्षित है।

बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 14 औद्योगिक इकाइयों को कुल 10.05 एकड़ भूमि तथा प्लग-एंड-प्ले शेड आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिन मामलों में एक ही भूखंड के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, वहां निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप खुली बोली की प्रक्रिया अपनायी गयी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले पात्र निवेशक को भूमि आवंटित की गयी।

स्वीकृत औद्योगिक इकाइयां वस्त्र, साफ्ट टायज, इलेक्ट्रोनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, विद्युत उपकरण, औषधि निर्माण, प्लास्टिक, ग्रीन एनर्जी तथा सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्रों से संबंधित हैं। इससे राज्य में संतुलित एवं बहु-आयामी औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख प्रस्तावों के तहत बिहटा मे नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र में साफ्ट टायज निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, जिससे लगभग 600 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

कुंदन कुमार ने कहा कि पहली बार टायज एसोसिएशन ने बिहार में औद्योगिक निवेश के प्रति रुचि व्यक्त की है तथा राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह राज्य के औद्योगिक वातावरण में बढ़ते विश्वास का सकारात्मक संकेत है और बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें- बक्सर में डांसर संग अश्लील गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद ASI पर गिरी गाज, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर ठगी, करीब पांच लाख रुपये ऐंठकर दुल्हनें हुईं फरार

यह भी पढ़ें- रोहतास में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की युवक की जमकर पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476354