search

कोटा के नहर में मिला मध्य प्रदेश के छात्र का शव, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 142
  

कोटा के नहर में मिला मध्य प्रदेश के छात्र का शव (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जयपुर। कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के एक छात्र का शव नहर में मिला है। छात्र पिछले एक सप्ताह से लापता था। शव कोटा के चंबल नदी से बहकर 50 किलोमीटर दूर अंता क्षेत्र के एक नहर में मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला निवासी 23 वर्षीय लोकेश दांगी के रूप में हुई है। छह से सात दिन तक पानी में रहने के कारण छात्र का शव क्षत-विक्षत हो गया था। सोमवार दोपहर कुछ लोग नहर किनारे लकड़ी लेने गए थे।

इस दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने छात्र के कपड़ों व शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान की है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

लोकेश पिछले पांच साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। वह 17 फरवरी को दोपहर हॉस्टल से निकला था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद था।

इस पर कोटा के बोरखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या की है या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167395