search

अररिया पुलिस ने साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश: 5 ठग गिरफ्तार, फिंगर स्कैनिंग के जरिए खातों से करते थे अवैध निकासी

LHC0088 2026-1-10 01:56:38 views 694
  

बैंक खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर गिरोह के पांच फ्राड गिरफ्तार। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, अररिया। फर्जी फिंगर प्रिंट के जरिए यूपीआई से बैंक खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर गिरोह का अररिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में महलगांव थाना क्षेत्र से पांच साइबर फ्राड को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, दो फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, एक लैपटाप, एक टैब, एक जियो वाई-फाई राउटर, चार बाइक और दो कार बरामद की हैं।

इस संबंध में एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महलगांव थाना क्षेत्र के किशनपुर वार्ड संख्या छह में विनोद मंडल के घर कुछ साइबर अपराधी आम लोगों के बैंक खातों से ठगी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी रजिया सुल्तान के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

साइबर थाना और महलगांव थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद मंडल के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के पिछले कमरे में छह लोग लैपटाप, मोबाइल और फिंगर स्कैनिंग डिवाइस के साथ संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम विनोद मंडल, मो. सरताज, सोनू कुमार मंडल, मो. निसार (सभी अररिया जिला निवासी) तथा भास्कर कुमार (पूर्णिया निवासी) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जियो वाई-फाई राउटर के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कर लोगों का डेटा प्राप्त करते थे और फिंगर स्कैनिंग डिवाइस की मदद से अवैध रूप से बैंक खातों से राशि की निकासी करते थे। गिरफ्तार साइबर फ्राड में अररिया के किशनपुर के विनोद मंडल, सोनू कुमार मंडल, पलासी के मो निसार, चिरह के मो सरताज और पूर्णिया जिले के अमौर के भास्कर कुमार शामिल हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। इनके खिलाफ साइबर थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी टीम में डीएसपी रजिया सुल्तान, धर्मेंद्र कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार, रमा कुमारी सहित महलगांव थाना एवं थाना रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- कोईलवर-छपरा फोरलेन पर 20 घंटे का जाम: वाहनों की लगी लंबी कतारें, आवागमन बाधित

यह भी पढ़ें- थावे मंदिर में चोरी करने वालों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, विधिज्ञ संघ बोला- चोरों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एकजुट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165149