search

साइबेरियाई हवाओं का कहर! कानपुर में गलन बढ़ी, अब धूप से मिलेगी राहत

deltin33 2026-1-10 00:56:29 views 1170
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। साइबेरिया से आने वाली ठंडी हवा (साइबेरियन हाई) का सीधा असर यहां पर पड़ रहा है। यही वजह है कि इससे दिन में धूप निकलने के बावजूद गलन वाली सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई लेकिन शाम ढलते ही हाड़ कंपाने वाली सर्द हवा चलने से ठंडक बढ़ गई।

दिन का तापमान बढ़ने से शुक्रवार का दिन शीत दिवस के दायरे से बाहर निकल आया। अब सुबह और शाम धुंध, कोहरा रह सकता है लेकिन दिन में धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवा की गति कम होने की संभावना है। इससे कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि साइबेरियन हाई का भारत के मौसम पर गहरा असर पड़ता है। इससे तापमान गिरता है और घना कोहरा छाता है। यह \“साइबेरियन हाई\“ नामक उच्च दाब प्रणाली से उत्पन्न होती है और हिमालय द्वारा अवरुद्ध होने के बावजूद कभी-कभी अंदर आ जाती है, जिससे मौसम और भी ज्यादा सर्द हो जाता है। इसी सर्दी से बचने के लिए प्रवासी पक्षी भी भारत आते रहे हैं।

पंजाब के ऊपर ठहरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को कोहरे की परत कमजोर पड़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की गति एवं दिशा में हुए परिवर्तन हुआ है। इससे 11 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने तथा कोहरे में उत्तरोत्तर कमी आने के आसार हैं।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार के 15.4 से बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को मौसम में नमी का अधिकतम स्तर भी 97 प्रतिशत रहा जबकि हवा की औसत गति 2.9 किमी प्रति घंटा रही।
एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान

  • तीन जनवरी न्यूनतम 10.6 अधिकतम 16.4
  • चार जनवरी न्यूनतम 3.2 अधिकतम 17.4
  • पांच जनवरी न्यूनतम 5.6 अधिकतम 17.9
  • छह जनवरी न्यूनतम 4.6 अधिकतम 16.5
  • सात जनवरी न्यूनतम 9.4 अधिकतम 16.3
  • आठ जनवरी न्यूनतम 5.6 अधिकतम 15.4
  • नौ जनवरी न्यूनतम 5.6 अधिकतम 17.5


स्रोत : सीएसए मौसम विभाग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476304