search

गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर तीन बाईपास की योजना, तैयार हो रही डीपीआर; सड़क हादसों में आएगी कमी

cy520520 Yesterday 22:56 views 481
  

बाईपास बनाने के लिए तैयार की जा रही है डीपीआर। जागरण



मोहम्मद हारून, नूंह। नूंह में गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग 248ए पर वाहनों के जाम से निजात पाने के लिए तीन बाईपास बनाने की योजना है। राजमार्ग पर पड़ने वाले गांव मालब व भादस में मार्ग के चौड़ीकरण करने की योजना के दूसरे फेज के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से डीपीआर तैयार हो रही है।

योजना के तहत मालब गांव के ऊपर साइड और भादस में मढी व असाइसिका गांव के तरफ से बाईपास बनाने का प्रपोजल है। इसके लिए नूंह में भी बाईपास बनाने की योजना है।

योजना के सिरे चढ़ने से न केवल शहर में वाहनों की भीड़ कम होगी, बल्कि गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर वाहनों का यातायात सुगम होगा, क्योंकि नूंह से मुंडाका बोर्डर तक 49 किमी लंबे मार्ग की चौड़ीकरण की योजना स्वीकृत हो चुकी है। इस योजना पर जल्द काम शुरू होने वाला है।

नूंह से मुंडका बॉर्डर तक मार्ग को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया पहले से ही चली हुई है। इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये सरकार ने स्वीकृत किए हुए हैं। फोर लेन बनाने की यह मांग एक दशक से चली आ रही थी।
प्रस्ताव की रूप रेखा तैयार कर रहा

वहीं, शुरुआत में योजना में भादस व मालब गांव में बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव था, लेकिन इसे दूसरे फेज के वर्क में शामिल किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग गुरूग्राम-अलवर 248ए राजमार्ग पर जिले के मालब व भादस गांव में बाईपास बनाने का प्रस्ताव की रूप रेखा तैयार कर रहा है।

इसके लिए डीपीआर की तैयार की जा रही है। पहले चरण के चौड़ीकरण के तहत होने वाले काम में भादस व मालब से गुजर रहे मार्ग को जितना है उतना ही रखा जाएगा, क्योंकि दोनों गांवों में प्रस्तावित बाईपास योजना के तहत, इस काम को दूसरे फेज में कराने की तैयारी है।

विभागीय उच्च सूत्रों के अनुसार विभाग की योजना है कि आगामी समय को ध्यान में रखते हुए नूंह के बाहर से भी बाईपास निकालने का प्लान है। इसके लिए भी डीपीआर पर काम चल रहा है। तीनों बाईपास के बनने से शहर में लगने वाले जाम पर अंकुश लगेगा।
उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा

वहीं, नूंह बाईपास बनने से डीएमई व केएमपी पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल को मेडिकल तक लाने के लिए कॉरिडोर का रूप दिया जाएगा। ताकि समय पर घायल का इलाज कराया जा सके। तैयार की जाने वाली डीपीआर में विभाग की तरफ से उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि उस पर आगे की कार्रवाई हो सके।

जानकारों का कहना है कि नूंह को जिला बने 20 वर्ष हो गए हैं, यहां पर वाहनों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। गुरूग्राम-अलवर मार्ग पर नूंह से मुंडाका बार्डर 49 किमी एरिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है। सड़क चौड़ीकरण व बाईपास बनने के बाद यहां पर दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।


मालब व भादस गांव की फेज टू के तहत बाईपास की बनाने की योजना है। विभाग की तरफ से इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके लिए आवश्यक ड्राफ्ट व नक्शा तैयार हो रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। - प्रदीप कुमार सिंधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग नूंह
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162852