एसआईआर के बाद महिला वोटरों की संख्या हुई कम। फोटो जागरण
नवनीत मिश्र, जागरण भागलपुर। एसआईआर (गहन मतदाता पुनरीक्षण) के बाद महिला वोटरों की संख्या कम हो गई है। एसआईआर के पहले जेंडर रेशियो 979 था, जो घटकर 939 हो गया है। पुरुष मतदाता की तुलना में महिला वोटरों का नाम अधिक कटा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 102246 पुरुष मतदाता का नाम कटा था। 142352 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा था। इसकी मुख्य वजह यहां पढ़ाई करने वाली लड़कियों का वापस जाना बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए काफी संख्या में दूसरी जगह की लड़कियां आती हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद लड़कियां यहां से चली जाती हैं।
पढ़ाई के दौरान लड़कियां मतदाता सूची में दर्ज करा लेती हैं। साथ ही यहां की लड़कियां शादी के बाद दूसरी जगह चली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां व महिलाएं ज्यादा दूसरी जगहों पर गई हैं।
एसआईआर के बाद जिले में 1143917 पुरुष वोटरों की तुलना में 1074488 महिला वोटर की संख्या है। एक हजार पुरुष पर 939 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक भागलपुर में महिला मतदाता हैं।
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 175728 पुरुष मतदाता की तुलना 168399 महिला मतदाता हैं। यहां जेंडर रेशियो 958 है। सबसे कम महिला मतदाता सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 164799 पुरुष मतदाता की तुलना में 151314 महिला मतदाता हैं।
सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जेंडर रेशियो 918 है। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में 171487 पुरुष और 164033 महिला मतदाता हैं। यहां जेंडर रेशियो 957 है।
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 135093 पुरुष व 128189 महिला मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 949 है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 141492 पुरुष मतदाता और 133603 महिला मतदाता हैं। यहां का पुरुष-महिला अनुपात 944 है।
अनुमानित जनसंख्या
विधानसभा पुरुष महिला कुल
बिहपुर
239397
219696
459093
गोपालपुर
251869
233194
485063
पीरपैंती
317381
283710
601091
कहलगांव
307360
281727
589087
भागलपुर
305706
277628
583334
सुल्तानगंज
301622
272692
574314
नाथनगर
303266
277462
580728
कुल
2026601
1846109
3872710
मतदाता डेटा
विधानसभा पुरुष महिला कुल थर्ड जेंडर जेंडर रेशियो
बिहपुर
135093
128189
263294
12
949
गोपालपुर
141492
133603
275102
07
944
पीरपैंती
176886
164592
341484
06
930
कहलगांव
178432
164358
342804
14
921
भागलपुर
175728
168399
344149
22
958
सुल्तानगंज
164799
151314
316131
18
918
नाथनगर
171487
164033
335528
08
957
कुल
1143917
1074488
2218492
87
939
|