search

बाईपास सेनया जिला अस्पताल को जोड़ने के लिए खर्च होंगे 12 करोड़, साल के अंत तक पूरा होगा निर्माण

Chikheang 2026-1-9 21:26:51 views 436
  

नया जिला अस्पताल को बाईपास से जोड़ने के लिए खर्च होंगे 12 करोड़।



संवाद सूत्र, सीतापुर। सिविल लाइंस में बन रहे नए जिला अस्पताल भवन में सिर्फ आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं ही नहीं बल्कि इसके लिए बाधा रहित रास्ता भी होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी। बताया कि बाईपास मार्ग से अस्पताल से जोड़ने के लिए 10 मीटर चौड़ा रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की।

सिविल लाइन में 200 बेड का नए जिला अस्पताल व 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नए जिला अस्पताल के लिए हाईवे से रास्ता बनाया जाएगा। इसको लेकर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

इसके लिए अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बना दी गई है। शनिवार को वह कलेक्ट्रेट सभागार में रास्ता निर्माण को लेकर उनसे तैयारियों की जानकारी लेंगे।
इस वर्ष के अंत तक निर्माण पूरा करने के निर्देश

मंत्री ने अस्पताल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को दस दिसंबर 2026 तक भवन निर्माण पूर्ण करके हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अस्पताल निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सिविल लाइन में पांच एकड़ भूमि पर चार मंजिला भवन बनाया जा रहा है। भवन के प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय तल पर विभिन्न जांच सुविधाएं तथा तृतीय तल पर मरीजों के भर्ती होंगे।
सरायन नदी पर बनेगा पुल

अस्पताल के रास्ते में सरायन नदी पड़ेगी। नदी पर पुल का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। पुल और रास्ता निर्माण के अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर आदि उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167359