search

मायके ना भेजने से नाराज पत्नी ने मौत को लगाया गले, पति ने भी किया आत्महत्या का प्रयास, पड़ोसियों ने फंदे से उतारा

LHC0088 2026-1-9 19:26:58 views 1245
  



संवाद सूत्र, कोसीकलां। नगर के बठैन गेट क्षेत्र स्थित नगला परसादी में मायके न भेजने से क्षुब्ध एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव देख पति भी धैर्य खो बैठा और वह फंदे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। स्वजन एवं पड़ोसियों ने उसे बचाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मायके पक्ष के प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है।

कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला परसादी निवासी देवेंद्र कुमार फर्नीचर का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम देवेंद्र का अपनी 30 वर्षीय पत्नी समुद्री देवी से मायके जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देवेंद्र दूसरे कमरे में अपने बच्चों के पास सो गया। रात्रि में समुद्री देवी अपने कमरे में फंदा पर लटक गईं।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे पत्नी घर में नहीं दिखी तो देवेंद्र उसके कमरे में पहुंचा। पत्नी का शव फंदे पर लटका देखा तो वह आपा खो गया। वह भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने लगा। तभी स्वजन एवं पड़ोसी आ गए और उन्होंने उसे उतार लिया। मांट निवासी समुद्री देवी की शादी 14 वर्ष पूर्व देवेंद्र से हुई थी। उसके तीन बेटे हैं।

कई दिन से उसकी पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने पर पत्नी ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह का कहना है कि पति को हिरासत में ले लिया है। मायके पक्ष के प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165457