search

हापुड़ के महिला थाने में चालक की हालत बिगड़ी, मेरठ के अस्पताल में मौत

deltin33 2026-1-9 18:58:01 views 980
  

महिला थाने पहुंचे एक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले की पुलिस लाइन से गाड़ी लेकर शुक्रवार सुबह महिला थाने पहुंचे एक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें मेरठ के अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक तरफ जहां स्वजन व अधिकारी चालक के गंभीर बीमारी से जूझने का दावा कर रहे हैं।

दूसरी तरफ चालक के विषाक्त खाने की चर्चा ने भी जमकर जोर पकड़ा। हालांकि, स्वजन ने इसे निराधार बताते हुए किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चालक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मूल रूप से जिला मैनपुरी के गांव दुल्हापुर के सुधीर कुमार वर्ष 2006 में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गढ़ मुक्तेश्वर सर्किल में चल रही थी। वह पत्नी अर्चना यादव, पुत्री स्नेहा व पुत्र निहाल के साथ जिला गाजियाबाद के गोविंदपुरी में रह रहे थे। करीब 45 दिन पहले छुट्टी लेकर सुधीर अपने घर गए थे।

शुक्रवार को उन्होंने मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई। जहां से उनकी ड्यूटी महिला थाने की गाड़ी पर बतौर चालक लगाई गई। गाड़ी लेकर सुधीर महिला थाने पहुंचे। जहां उचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल गढ़ रोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी वरूण मिश्रा व थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार अस्पताल पहुंचे और सुधीर की हालत के बारे में चिकित्सकों से वार्ता की। चिकित्सकों ने सुधीर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दोपहर के वक्त उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पत्नी बोली...उपचार के लिए ली थी छुट्टी

सुधीर कुमार की पत्नी अर्चना यादव ने बताया कि पति काफी दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उपचार के लिए छुट्टी लेकर वह घर अाए थे। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर शुक्रवार सुबह छुट्टी से वापस हापुड़ पुलिस लाइन पहुंचे और ड्यूटी ज्वाइंन की थी। उन्हें नहीं पता था कि पति उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए चले जाएंगे।
बोले जिम्मेदार

सुधीर के विषाक्त खाने का चर्चा बेबुनियाद है। स्वजन से सुधीर के बीमारी की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक परिवार ने कोई शिकायत या आरोप नहीं लगाया है। यदि कोई शिकायत आती है, तो उसकी पूरी जांच कराई जाएगी।
महिला थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप

सुधीर की मौत के मामले में महिला थाना प्रभारी पर भी गंभीर अारोप की चर्चा ने जोर पकड़ा। चर्चा थी कि सुधीर को वह प्रताड़ित कर रही थीं। इतना ही नहीं उनके थाने की महिला दारोगा ने भी उत्पीड़न की शिकायत शुक्रवार एसपी से की थी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला थाना प्रभारी तीन दिन पहले छुट्टी पर चली गई थी। पहली बार सुधीर को महिला थाने की गाड़ी लेकर भेजा गया था। महिला उपनिरीक्षक द्वारा शिकायत करने का मामला भी निराधार है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476235