LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 105
नई दिल्ली। गिरावट और उतार-चढ़ाव से भरे शेयर बाजार के बीच कुमाल मंगलम बिड़ला की कंपनी ने गजब का रिटर्न दिया है। दरअसल आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL Share Price) ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 125.82% की छलांग लगाई है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों की शानदार कमाई हुई है। अभी आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 350.90 रुपये है। इसमें आज 1.36% की तेजी देखने को मिली।
पिछले 5 साल में 200 फीसदी से अधिक का मिला रिटर्न
आदित्य बिड़ला कैपिटल शेयर में पिछले 6 महीने में 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 1 साल में इसने 125.82% का रिटर्न दिया है। 5 साल यह 209.66% तक उछला है। कंपनी का मौजूदा शेयर भाव करीब ₹349 है, जबकि इसका मार्केट कैप लगभग ₹91,425 करोड़ के आसपास है।
क्या करती है कंपनी?
Aditya Birla Capital, आदित्य बिड़ला ग्रुप की वित्तीय सेवाओं की होल्डिंग कंपनी है। यह ग्राहकों को जीवन के हर चरण में वित्तीय समाधान प्रदान करती है। इसके प्रमुख बिजनेस सेगमेंट में लाइफ इंश्योरेंस है जिसका 44% योगदान रहा। कंपनी की सब्सिडियरी Aditya Birla Sun Life Insurance Ltd देश की प्रमुख प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है।
इसके 11 बैंकिंग टाई-अप, 360 से ज्यादा ब्रांच, 26300 से ज्यादा बैंक शाखाओं के जरिए पहुंच और 60,000 से ज्यादा एजेंट हैं। 4,700 से ज्यादा शहरों में मौजूदगी है। कंपनी प्रोटेक्शन प्लान, बच्चों के भविष्य की योजनाएं, रिटायरमेंट सॉल्यूशन और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।
ये भी पढ़ें - IT स्टॉक्स में भगदड़, AI की ग्रोथ है बड़ा कारण; TCS, इंफोसिस समेत पूरे सेक्टर पर घटा ब्रोकरेज फर्म का भरोसा
मजबूत फंडामेंटल
कंपनी की पिछले 5 साल में 28.8% CAGR से मुनाफे में वृद्धि है। 10 साल में 19.6% की औसत सेल्स ग्रोथ देखने को मिली है। शेयर बुक वैल्यू के 2.84 गुना पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि कंपनी मुनाफा होने के बावजूद डिविडेंड नहीं दे रही है। वहीं इंटरेस्ट कवरेज रेशियो कम है।
2,750 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश
इसी महीने कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी आदित्य बिड़ला हाउसिंग (Aditya Birla Housing Finance) में ₹2,750 करोड़ के प्राइमरी कैपिटल निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश Indriya Limited (जो कि Advent International की इकाई है) द्वारा किया जाएगा।
निवेश पूरा होने के बाद एडवेंट इंटरनेशनल की आदित्य बिड़ला हाउसिंग में 14.286% हिस्सेदारी होगी (फुली डायल्यूटेड बेसिस पर)। हालांकि यह डील भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) और अन्य नियामकीय मंजूरियों के अधीन है।
पोस्टल बैलेट से जुड़े प्रस्ताव
नए अपडेट में कंपनी ने 24 फरवरी 2026 को पोस्टल बैलेट नोटिस जारी किया है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण कॉरपोरेट प्रस्तावों, नई नियुक्तियों और फंड जुटाने की योजनाओं के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी गई है। यह प्रक्रिया SEBI लिस्टिंग रेगुलेशन के तहत रिमोट ई-वोटिंग के जरिए होगी।
“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)  |
|