search

मुंगेर : DM साहब, पड़ोसी ने बेटे को उठा लिया है, कह रहा है- शादी करो, नहीं तो समझना

Chikheang 2026-1-9 17:56:29 views 604
  

मुंगेर में डीएम के जनता दरबार में अपनी शिकायत सुनाते लोग।  



जागरण संवाददाता, मुंगेर। हुजूर, पड़ोसी ने मेरे बेटे का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है, चार माह से थाना का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन अब तक मेरे बेटे की खोजबीन या कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। डीएम के साप्ताहिक जनता दरबार में यह गुहार शिवगंज दरियापुर निवासी सूर्यंका कुमारी ने डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर के समक्ष लगाई। इस पर डीएम ने तत्काल मुफस्सिल थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीड़ित परिवार ने धमकी दी है कि शादी करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।   
साहब, पड़ोसी ने बेटे का कर लिया अपहरण, नहीं हो रही कार्रवाई

इस क्रम में जनता दरबार में कुल 25 फरियादियों ने डीएम के समक्ष अपनी शिकायत को रखा। जिसके समाधान का निर्देश डीएम ने तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को दिया। इस क्रम में जमालपुर प्रखंड के गांधी टोला रामपुर वार्ड संख्या नौ निवासी उदय कुमार दास, महेश कुमार दास सहित अन्य ग्रामीणों ने रेल प्रशासन की ओर से उनके आवागमन के लिए बने रास्ते को अवरूद्ध करने की शिकायत की। सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी रामदेव मंडल ने एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिलाने की मांग की।
डीएम के साप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचे दो दर्जन से अधिक फरियादी

वासुदेवपुर कस्तूरबा नगर निवासी प्रेमनंदन प्रसाद ने सदर सीओ पर उनके किए जा रहे परिमार्जन को बार-बार निरस्त करने की शिकायत की। हेरूदियारा निवासी अभय मंडल ने दबंगों पर अपने जमीन को जबरन कब्जा करने की शिकायत की। हवेली खड़गपुर निवासी किशोरी राय ने पत्नी की मृत्यु के छह माह के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने की शिकायत की। दिलावरपुर निवासी अभय कुमार ने शिक्षा ऋण माफ कराने का अनुरोध किया। इस सभी मामलों में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710