search

बड़ागांव में गोली मारकर की गई थी हत्या, तीन अभ‍ियुक्‍त गिरफ्तार, पांच आरोप‍ित अब भी फरार

LHC0088 2026-1-9 14:56:32 views 782
  

पुलिस ने बताया कि झगड़ा गाड़ी टकराने के बाद हुआ।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में समीर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले को पु‍ल‍िस ने आख‍िरकार साल्‍व कर ल‍िया। थाना बड़ागांव और फूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अभियुक्तों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। हालांक‍ि पांच आरोपि‍त फ‍िलहाल फरार बताए जा रहे हैं।   

पुल‍िस ने बताया क‍ि यह घटना 25 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6-7 बजे दयालपुर गांव के पास हुई, जब कुछ व्यक्तियों ने रामू यादव और अभिषेक यादव से झगड़ा किया। इस झगड़े के दौरान रामू यादव को गोली लगी और भागते समय समीर सिंह को भी गोली मार दी गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रामू यादव घायल हुआ, लेकिन उपचार के बाद वह स्वस्थ है। इस मामले में थाना बड़ागांव पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुल‍िस आयुक्‍त स्वयं सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

इस घटना की विवेचना में कई चुनौतियाँ थीं। मृतक और घायल व्यक्तियों के बीच कोई संबंध नहीं था, जिससे गोली मारने का स्पष्ट कारण नहीं मिल रहा था। घायलों ने अपराधियों को पहचाना नहीं। झगड़े के समय गांव में बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति का कारण भी स्पष्ट नहीं था। क्या यह घटना पुरानी रंजिश या व्यावसायिक शत्रुता का परिणाम थी, यह भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न था।

घटनास्थल के आसपास निजी कैमरों की संख्या कम थी और ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए सोलर कैमरे घटना के दिन बंद हो गए थे। लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला।

घटनास्थल से कुछ दूर एक घर के निजी कैमरे में एक रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई, जिसमें महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसके आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम सामने आए। शुक्रवार को घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों करन प्रजापति (21 वर्ष), प्रेमशंकर पटेल (30 वर्ष) और शुभम मौर्य उर्फ लालू मौर्य (20 वर्ष) को पुल‍िस ने गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे 25 दिसंबर को जंसा गए थे, जहाँ उन्होंने शराब पी। लौटते समय दयालपुर गांव में पेशाब के लिए रुके, जहाँ एक गाड़ी से टकराने पर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में उन्होंने गोली चलाई और भागने के लिए एक युवक को गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल ले ली।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164894