search

Maa Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जो आपको आर्थिक तंगी और बाधाओं से दिलाएंगे मुक्ति

LHC0088 2026-1-9 08:26:22 views 364
  

Maa Lakshmi Mantra (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित है। ऐसे में आप इस दिन पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi blessing) की पूजा में इन मंत्रों का जप करके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। साथ ही इससे दरिद्रता भी दूर होती है।
1. मूल लक्ष्मी मंत्र\बीज मंत्र -

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं

यह मंत्र भले ही छोटा-सा है, लेकिन बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। अगर आप रोजाना इस आसान मंत्र का जप करते हैं, तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

  
2. महालक्ष्मी मंत्र -

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः“

यह मां लक्ष्मी का एक अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है। मां लक्ष्मी की पूजा में इस मंत्र का जप करने से साधक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
3. कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र -

“या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥“

यह श्लोक महालक्ष्मी की स्तुति (प्रशंसा) के लिए गाया जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में इस मंत्र का जप करने से साधक के जीवन में धन, सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

  

(AI Generated Image)
4. दूर होगी सभी बाधा -

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

मां लक्ष्मी को समर्पित इस मंत्र का जप किसी भी शुभ कार्य करने से पहले करना चाहिए। इस मंत्र के जप से साधक के सभी कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होते हैं।
5. दूर होगी आर्थिक तंगी

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

अगर आप श्रद्धाभाव से इस मंत्र का जप करते हैं, तो इससे आपको कर्जे जैसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें - Kanakadhara Stotram Lyrics: शुक्रवार के दिन जरूर करें श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ, होगा दरिद्रता का नाश

यह भी पढ़ें - Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी की पूजा के समय करें इन सिद्ध मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164747