search

लखनऊ में 10 जनवरी तक तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए DM ने जारी क‍िया आदेश

LHC0088 2026-1-8 21:56:46 views 878
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। शीतलहर व काेहरे के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुटिटयां दस जनवरी तक बढ़ा दी हैं।

जिलाधिकारी विशाख जी की तरफ से जारी आदेश में कक्षा आठ तक संचालित सभी प्राइवेट, परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सहायता प्राप्त विद्यालयों में दस जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है। इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से तीन बजे तक संचालित की जा सकेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी आदेश का पालन नहीं किया जाए वहां पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें, यूपी में भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप अगले तीन दिन राहत मिलने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गुनगुनी धूप हुई, लेकिन सर्द पछुआ से गलन बढ़ गई। प्रदेश में सोनभद्र चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज की गई। लखनऊ में दिन का पारा 16.9 और रात का 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने के पूर्वानुमान हैं।

यह भी पढ़ें- अमेठी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा पारा, जिलेभर में दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164577