search

लखनऊ में ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगी नई रफ्तार, अशोक लेलैंड की EV फैक्टरी से बनेंगे निवेश और रोजगार के नए मौके

deltin33 2026-1-8 19:26:55 views 713
  

लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का उद्घाटन



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश को \“वन ट्रिलियन इकोनॉमी\“ बनाने की दिशा में शुक्रवार, 9 जनवरी को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लखनऊ में अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माण इकाई का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एच.डी. कुमारस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन प्रदेश की औद्योगिक उन्नति और हरित परिवहन की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा।
निवेश और रोजगार का नया केंद्र

सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 स्थित औद्योगिक क्षेत्र (स्कूटर्स इंडिया साइट) में स्थापित यह नया संयंत्र प्रदेश में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन को नई दिशा देगा। यह फैक्टरी न केवल इलेक्ट्रिक बसों और वाहनों के उत्पादन पर केंद्रित होगी, बल्कि राज्य में तकनीकी विकास और हजारों नए रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगी। कंपनी के चेयरमैन धीरज हिन्दुजा और सीईओ शेनू अग्रवाल के अनुसार, यह इकाई वैश्विक स्तर पर अशोक लेलैंड की ईवी क्षमताओं को और अधिक सशक्त करेगी।
दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा

कानपुर रोड पर आयोजित इस उद्घाटन समारोह में राज्य की \“डबल इंजन\“ सरकार का पूरा नेतृत्व नजर आएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
हरित औद्योगिक विकास का मॉडल

योगी सरकार की सुचारु नीतियों और निवेशकों को दिए जा रहे संसाधनों के कारण यूपी अब भारी उद्योगों का पसंदीदा केंद्र बन चुका है। अशोक लेलैंड की यह इकाई प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणालियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ औद्योगिक विविधीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इसे लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475848